Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CM हेमंत ने स्वर्गीय सुभाष मुंडा के परिजनों से की मुलाकात, कहा… 

CM हेमंत ने स्वर्गीय सुभाष मुंडा के परिजनों से की मुलाकात, कहा… 

Jharkhand Update News, Ranchi, CM Meets Slain CPM Leader Subhash Munda Parents : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में सीपीआई (एम) नेता स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्व. सुभाष मुंडा के माता-पिता एवं पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिल कर कहा कि स्व. सुभाष मुंडा मेरे परिवार का भरण-पोषण करनेवाले महत्त्वपूर्ण सदस्य थे। उनकी हत्या होने से पूरा परिवार दु:खी एवं बहुत ज्यादा चिंतित है। परिवार के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुख्यमंत्री के समक्ष परिजनों ने कहा कि स्व. सुभाष मुंडा एक सामाजिक व्यक्ति थे। वह सदैव दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। मौके पर स्व. सुभाष मुंडा के पिता ललित मुंडा एवं माता छोटन देवी ने मुख्यमंत्री से उनके परिवार के प्रति राज्य सरकार की ओर से मदद की जाने का अनुरोध भी किया।

स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों को हर हाल में मिलेगा न्याय

भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस हत्याकांड को अति गम्भीरता से लिया है। पुलिस-प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्व. सुभाष मुंडा की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है। मुख्यमंत्री ने स्व. सुभाष मुंडा के माता-पिता को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके परिवार को हर हाल में न्याय देगी।

हत्याकांड में शामिल अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुलिस स्व. सुभाष मुंडा की हत्या से सम्बन्धित प्रत्येक बिन्दु पर अनुसंधान कर रही है। किसी भी हाल में इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने स्वयं इस हत्याकांड को गम्भीरता से लिया है। पुलिस द्वारा किये जा रहे अनुसंधान को लेकर मैं लगातार पदाधिकारियों के सम्पर्क में रहा हूं। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार स्व. सुभाष मुंडा के परिवार के साथ सदैव खड़ी रहेगी। परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव मदद दी जायेगी।

दलादली चौक में जल्द बनेगा पुलिस आउटपोस्ट

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों से कहा कि जल्द ही दलादली चौक के समीप पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) बनाया जायेगा। साथ ही, विद्युत प्रकाश की व्यवस्था भी की जायेगी। हाल के दिनों में रिंग रोड स्थित चौराहों पर कुछ असामाजिक तत्त्वों का जमावड़ा होता दिख रहा है। राज्य सरकार की ओर से पुलिस-प्रशासन को इन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके ऊपर कानूनी-कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों से कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस निमित्त राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ अपराध नियंत्रण पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री से भेंट-वार्ता के क्रम में स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों में सुरेश मंडा, अमित मुंडा, बिशु मुंडा सहित जेएमएम नेता मुश्ताक आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates