Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Emergency Landing : रांची के लिए दिल्ली से उड़ान भरते ही विमान में ऐसा हुआ कि मच गया हड़कंप…

Emergency Landing : रांची के लिए दिल्ली से उड़ान भरते ही विमान में ऐसा हुआ कि मच गया हड़कंप…

National News Update, Delhi, Ranchi, IndiGo flight, Faced Technical Problem, Emergency Landing : कल यानी शुक्रवार को पटना से उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन बंद हो गया था, जिसके कारण तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शनिवार को अपडेट खबर यह आ रही है कि दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट में तुरंत तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया।

पायलट की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान

 पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई।  जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2172 दिल्ली से रांची की उड़ान पर थी, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई।  इसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर दिल्ली वापस बुला लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके बाद एयरलाइंस दूसरे विमान से यात्रियों को रांची भेजने की तैयारी कर रही है। शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि एक बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो का एक विमान क्षणिक तकनीकी सावधानी के कारण दिल्ली लौट आया।

Share this:

Latest Updates