Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

fatal road accident  : रांची से गिरिडीह जा रही सम्राट बस रेलिंग तोड़कर बराकर नदी में गिरी, तीन की गई जान

fatal road accident  : रांची से गिरिडीह जा रही सम्राट बस रेलिंग तोड़कर बराकर नदी में गिरी, तीन की गई जान

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Giridih news, pirtand  news, barakar river: गिरिडीह के पीरटांड़ में शनिवार की रात यात्री बस सम्राट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। सम्राट बस करीब 30 यात्रियों को लेकर राजधानी रांची से गिरिडीह जा रही थी। इसी क्रम में यह बस ओवरटेक करने के चक्कर में पीरटांड में बराकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में जहां 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इधर हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। देर रात तक प्रशासनिक अमला और स्थानीय लोग घायल यात्रियों को बस से निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के काम में जुटे रहे।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बराकर नदी के पुल के थोड़ा पहले सम्राट बस ने मां काली बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी क्रम में चालक संतुलन खो बैठा और बराकर नदी पर बने पूर्व की रेलिंग को तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना से बस में चीख पुकार मच गई। बाद में बस को नदी से निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। इस दौरान तीन के शव निकाल लिए गए। लगभग 20 घायलों को अस्पताल भेजा गया।

कई नेता और अफसर पहुंचे घटनास्थल पर

 इस दुर्घटना में मरने वालों में गिरिडीह कृषि विभाग में कार्यरत अकाउंटेंट संतोष कुमार और हुट्टी बाजार के निवासी  मानिक चंद गुप्ता शामिल है। तीसरे शव की पहचान बस के सहायक चालक धनिया के रूप में हुई है। घायलों ने दुर्घटना के बारे में बताया कि बस में करीब 30 यात्री थे। सम्राट बस के आगे मां काली बस जा रही थी। उससे आगे निकलने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस नदी में जा गिरी।  घटना की सूचना मिलने के बाद  विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य की उत्पाद मंत्री बेबी देवी के अलावा जिले के तमाम बड़े अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गये। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

इस भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दुखद सूचना मिली है कि रांची से गिरिडीह जा रही बस गिरिडीह स्थित पीरटांड़ में बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से बचाव का कार्य किया जा रहा है। 

Share this:

Latest Updates