Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

On 11 August : किसकी रहेगी धूम…, सनी देओल की गदर 2 की या अक्षय की ओएमजी 2 की…

On 11 August : किसकी रहेगी धूम…, सनी देओल की गदर 2 की या अक्षय की ओएमजी 2 की…

Bollywood news, Bollywood pulse, Bollywood update, mayanagari, film industry, Gadar 2, omg-2, film Gadar 2 versus OMG 2, Mumbai News : सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर ने तब लगभग 22 वर्ष पहले सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था। फ़िल्म सुपरहिट रही थी। अब ‘गदर 2’ बनकर तैयार है और 11 अगस्त से सिनेमा घरों में ग़दर मचाने को बेताब है। बड़ी बात यह कि इसी के सापेक्ष अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी आ रही है। यह फ़िल्म भी 11 को ही रिलीज होगी। बहरहाल, चुनौती बड़ी है। अब कौन सी फ़िल्म दर्शकों के दिल में राज करेगी और किसकी धूम रहेगी। इसके लिए करना होगा थोड़ा इंतजार…

59 मिलियन बार देखा जा चुका है ग़दर का ट्रेलर

65 साल की उम्र में शानदार एक्टिंग से दर्शकों को आकर्षित करने वाले सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बीते 8 दिनों की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर को 59 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक बार फिर तारा सिंह की भूमिका में सनी बड़े पर्दे पर अपनी बहादुरी दिखाएंगे। 2001 में गदर पार्ट-1 के समय गोलियों की तड़तड़ाहट और सनी की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। बहरहाल, 2023 की इस फिल्म में क्या बदलाव किए गए हैं सस्पेंस बरकरार है। बहरहाल, दर्शकों में फिल्म को लेकर बहुत क्रेज है। लोग एडवांस में टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं। सनी देओल के साथ इस फ़िल्म में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी नजर आने वाले हैं।

विवादों के बीच ओएमजी को मिल रहा दर्शकों का प्यार

इधर, रिलीज से पहले विवादों का सामना कर रहे OMG 2 को दर्शकों का प्यार मिलता दिख रहा है। गुरुवार को ट्रेलर रिलीज होने के बाद से अब तक 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज इसे मिल चुके हैं। बता दें कि ओ माई गॉड को एडल्ड सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जा रहा है। सेंसर बोर्ड और फिल्म के मेकर्स के बीच विवाद के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया। फिल्म में सेक्स एजुकेशन की कहानी दिखाया गया है। रिलीज के बाद कोई कंट्रोवर्सी न हो इस बात को लेकर भी फिल्म मेकर्स में डर हो सकता है। फ़िल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आएंगी।

Share this:

Latest Updates