Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Awesome : … और हो गया हल्ला कि महिला के पेट से गणेश जी ने लिया जन्म..

Awesome : … और हो गया हल्ला कि महिला के पेट से गणेश जी ने लिया जन्म..

Rajasthan Update News, Dausa, A New Born Baby As Face Of Lord Ganesh Seen, Doctors Cleared Reality : कभी-कभार कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि हर आदमी चकित हो जाता है और उसका शोर मच जाता है। लेकिन, उसकी ग्राउंड रियलिटी जानने के बाद हमारी समझ बढ़ती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के दौसा जिले से सामने आया है। 

मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि यहां भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे के जन्म की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बच्चे को देखकर अस्पताल स्टाफ हैरान रह गए। भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे का जन्म 31 जुलाई की रात को हुआ था, लेकिन 20 मिनट बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्चे का जन्म दौसा जिला अस्पताल में हुआ। बच्चे की भगवान गणेश जैसी शक्ल देखकर सब हैरान रह गए। जैसे ही लोगों की इस बारे में पता चला तमाम लोग भी बच्चे को देखने अस्पताल पहुंच गए। लेकिन, तब तक बच्चे ने तम तोड़ दिया।

अलवर की है महिला

अलवर की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब रात साढ़े नौ बजे बच्चे का जन्म हुआ। जिला चिकित्सालय में डिलीवरी करवाने वाले स्टाफ ने जब बच्चे को देखा तो सब हैरान रह गए। बच्चा हूबहू भगवान गणेश की शक्ल जैसा था। बच्चे को एक सूंड थी। बगल में दो आंखें। भगवान गणेश की तरह ही बच्चे के गले में कान थे।

डॉक्टरों ने दी सही जानकारी

भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे को देखकर वहां मौजूद सभी डॉक्टर और नर्स हैरान रह गए। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि जेनेटिक गड़बड़ी के अतिरिक्त क्रोमोसोम में गड़बड़ी की वजह से कभी-कभी ऐसे बच्चों का जन्म होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट होने के बाद महिला को समय-समय पर इसकी जांच भी करानी चाहिए। ग्रामीण इलाकों में अक्सर महिलाएं एंटीनेटल चेकअप नहीं कराती हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार कई तरह की सुविधाएं दे रही है। स्वास्थ केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर ये सुविधाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ गर्भवती महिलाओं को उठाना चाहिए। साथ ही बच्चे और अपनी देखभाल करनी चाहिए।

Share this:

Latest Updates