Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Good job : अमेरिका मे रहकर धनबाद के गरीबों और जरूरतमंदों की बिनोय सिंह कर रहे सेवा, केयर एंड सर्व फाउंडेशन समाज के लोगों के बीच कर रहा नेक काम

Good job : अमेरिका मे रहकर धनबाद के गरीबों और जरूरतमंदों की बिनोय सिंह कर रहे सेवा, केयर एंड सर्व फाउंडेशन समाज के लोगों के बीच कर रहा नेक काम

Dhanbad news, care and serve foundation doing good job:  धनबाद की केयर एंड सर्व फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है, जो प्रतिदिन जरूरतमंदों का भोजन कराती है। इस संस्था ने पिछले 16 अक्टूबर 2021 से बिना रुके एक टाइम का भोजन गरीब असहाय और जरूरतमंदों के बीच  करवाने का काम कर रही हैं। इस संस्था के द्वारा रविवार को आज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में भोजन कराया गया। इस दौरान‌235 जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटा गया। आज का यह आयोजन विशेष इसलिए था, क्योंकि आज संस्था के फाउंडर मेंबर बिनोय सिंह जो USA अमेरिका में रहकर अपने पुत्र आर्यन के जन्मदिन के मौके पर भोजन के लिए राशि दान करते हुए जरूरतमंदों को भोजन कराया। 

आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान

आज के इस कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था के प्रभाष चंद्र,अध्यक्ष,राजेश सिंह,सचिव,सुमित अग्रवाल कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव सह फाउंडर मेंबर दीपंकर बैनर्जी,फाउंडर मेंबर सह मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास के अलावा संजय सजावट, संदीप घोष,शंभू नाथ राम और दिलीप चौधरी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

food
food 1
food 2

Share this:

Latest Updates