Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heavy Bomb Blast : .. और अचानक इतना भयंकर बम ब्लास्ट हुआ कि…

Heavy Bomb Blast : .. और अचानक इतना भयंकर बम ब्लास्ट हुआ कि…

Global News Update, Pakistan, Balochistan, Heavy Bomb Blast, 7 People Lost Life :  पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक वाहन के पास भयंकर बम विस्फोट की खबर आई है, जिसमें एक स्थानीय राजनेता, सरकारी अधिकारी और पुलिस सहित कम से कम 7 लोगों की जान चली गई है।

रिमोट कंट्रोल से किया गया बम विस्फोट

पंजगुर के उपायुक्त अमजद सोमरो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना सोमवार की देर रात हुई जब प्रांत के पंजगुर जिले में एक शादी समारोह से लौट रहे एक यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य लोगों के वाहन सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आ गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि बम को रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट किया गया और विस्फोट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Share this:

Latest Updates