Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Well Eyesight : आंखें ठीक हैं तो आपके लिए दुनिया है, अपने भोजन में शामिल करें ये चीजें तो जिंदगी भर…

Well Eyesight : आंखें ठीक हैं तो आपके लिए दुनिया है, अपने भोजन में शामिल करें ये चीजें तो जिंदगी भर…

For Your Eyesight, Must Save, Be Careful In Diet To See World Clearly : आंखों की रोशनी ठीक है, तभी यह दुनिया आपके लिए खूबसूरत है। अपनी आंखों को तंदुरुस्त रखने के लिए अपने डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। आंखों की सेहत के लिए कई विटामिंस बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, जिसके लिए पोषण से भरपूर फूड्स की सलाह दी जाती है। आइए आज हम आपको ऐसे ही विटामिंस और उसके बेस्ट सोर्स बताते हैं। 

विटामिन A और E की जरूरत

विटामिन ए आंखों के लिए सबसे जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर आंखों रोशनी कम हो जाती है। इसकी वजह से रात में दिखना भी बंद हो सकता है जिसे ‘रतौंधी’ कहा जाता है। विटामिन ए के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, गाजर, चुकंदर का सेवन करना चाहिए। आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विटामिन ई बेहद जरूरी है। इसकी कमी होने से आंखों के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सनफ्लॉवर के बीज, कीवी आम आदि का सेवन कर सकते हैं। विटामिन सी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी है। 

भोजन में शामिल करें ये चीजें तो बढ़ेगी आंखों की रोशनी

इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह रेटिनल बीमारी जैसे एएमडी से रक्षा करता है। विटामिन सी के लिए आप संतरा, कीवी, ब्रोकली, स्ट्राबेरी, टमाटर आदि का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में यह पाया गया है कि विटामिन बी6 और विटामिन बी9 और बी12 आंखों की सेहत को दुरुस्त करते हैं।ये आंखों के को धुंधलापन होने से बचाते हैं। इसकी भरपाई के लिए आप दूध, केला, सनफ्लॉवर बीज आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आंखों की सेहत के लिए ल्युटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, थाइमिन, और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत होती है। 

Share this:

Latest Updates