Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing Marriage : ये मां-बेटा हैं या दूल्हा-दुल्हन, 41 साल की महिला ने 16 साल के बच्चे को बना लिया पति

Amazing Marriage : ये मां-बेटा हैं या दूल्हा-दुल्हन, 41 साल की महिला ने 16 साल के बच्चे को बना लिया पति

Global News Indonesia, Woman Of 41 Years Married A Boy Of 16 Years : यह ठीक है कि प्यार और शादी के लिए उम्र का बंधन माना ही जाए। लेकिन, ऐसा भी नहीं होना चाहिए की समाज में औरों के बीच अच्छा संदेश न जाए। बेशक शादी व्यक्तिगत मामला है, लेकिन उसी से समाज भी तो बनता है। मीडिया और सोशल मीडिया में बेमेल सादियों के बहुत से उदाहरण देखने को मिलते हैं। आपने बुजुर्ग दूल्हे और यंग दुल्हनों वाली जोड़ियां देखी होगी। लेकिन, इंडोनेशिया की एक महिला ने जो किया है, वो शायद ही पहले कभी देखा गया हो।

धूमधाम से रचाई शादी

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार,यहां रहने वाली 41 साल की महिला ने खुद से 25 साल छोटे लड़के से शादी रचा ली है। आपको सीधे-सीधे कहें तो महिला अपनी शादी की उम्र भी पार कर चुकी थी और लड़का अभी शादी की उम्र में ठीक से पहुंचा भी नहीं है। इसके बावजूद न सिर्फ ये शादी धूमधाम से हुई, बल्कि इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई हैं। इस दौरान वैसे तो कपल खुश नज़र आया लेकिन ये जोड़ी मां और बेटे की ज्यादा लग रही।

स्कूल जाता है बच्चा

मारियाना नाम की महिला की उम्र 41 साल है और उसने जिस लड़के से शादी रचाई है, वो महज 16 साल का है। वैसे तो आप इसे बच्चा ही कहेंगे क्योंकि वो स्कूल जाता है और शादी के लिए उसने स्कूल से छुट्टी ही ली होगी। हालांकि महिला को इससे फर्क नहीं पड़ता, उसने West Kalimantan Province के एक वेन्यू पर गत 30 जुलाई को धूमधाम से शादी की है। दोनों महंगे कपड़ों में थे और अपनी वेडिंग रिंग दिखा रहे थे। आपको बता दें मारियाना की सास यानी लड़के की मां भी उससे 4 साल छोटी है। हालांकि दोनों पक्की सहेलियां हैं और उसने ही अपने बेटे की शादी आंटी से कराई है। चूंकि शादी मां की सहमति से हुई है, ऐसे में ये गैरकानूनी भी नहीं है।

Share this:

Latest Updates