Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Relief For You : मत घबराइए, RBI ने कर दी मेहरबानी, नहीं बढ़ेगा EMI

Relief For You : मत घबराइए, RBI ने कर दी मेहरबानी, नहीं बढ़ेगा EMI

National News Update, Mumbai, RBI Repo Rate Not Increased, EMI Will Not Increase : बढ़ती महंगाई के हालात में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI)ने गुरुवार को रेपो रेट में बढ़ोतरी न करने का फैसला कर लोगों को राहत दी है। मतलब ब्याज दर 6.50% बनी रहेगी। लगातार तीसरी बार RBI ने दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी।

महंगाई से लड़ने का शक्तिशाली टूल

RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। रेपो रेट ज्यादा होगा तो बैंकों को RBI से मिलेने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।

महंगाई का अनुमान बढ़ाया

RBI ने वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में महंगाई का अनुमान 5.1% से बढ़ाकर 5.4% कर दिया है।। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में रियल GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। Q1 में 8%, Q2 में 6.5%, Q3 में 6% और Q4 में 5.7% GDP रह सकती है।

Share this:

Latest Updates