Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Threat : यूपी के इस BJP सांसद को अपहरण की धमकी,10 लाख रुपए की…

Threat : यूपी के इस BJP सांसद को अपहरण की धमकी,10 लाख रुपए की…

UP Update News, Bhadohi, BJP MP Threatened For Abduction, Demand Of 10 Lakhs :  उत्तर प्रदेश से एक अत्यंत सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भदोही से बीजेपी सांसद रमेश चंद बिंद को अपहरण की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक एक अनजान शख्स ने बीजेपी सांसद को फोन कर अपहरण की धमकी दी और 10 लख रुपए की रंगदारी मांगी। धमकी देने वाले शख्स ने बीजेपी सांसद को दो बार फोन किया। फोन पर उसने अपहरण की धमकी दी और 10 लाख रुपये देने को कहा। बता दें कि पिछले साल भी सांसद रमेश चंद को फोन पर धमकी मिली थी। उस वक्त भी 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और धमकी दी गई थी कि रकम नहीं देने पर सांसद के परिवार को जान से मार दिया जाएगा। BJP सांसद रमेश चंद्र में इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी

दिल्ली पुलिस ने शुरू की छानबीन

फोन पर मिली इस धमकी की शिकायत बीजेपी सांसद ने दिल्ली के नॉर्थ वेन्यू थाने में की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए नॉर्थ एवेन्यू थाने की पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है। अपडेट खबर यह है कि दिल्ली पुलिस ने एक अनजान शख्स को इस मामले में गिरफ्तार किया है और उसने धमकी देकर रंगदारी क्यों मांगी, इस पर पुलिस गंभीरता से पूछताछ कर रही है।

Share this:

Latest Updates