Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CM Hemant Soren Birthday : 48 साल के हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पीएम मोदी, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी ने भी दी बधाई 

CM Hemant Soren Birthday : 48 साल के हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पीएम मोदी, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी ने भी दी बधाई 

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update  : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आज (गुरुवार) जन्मदिन है। मुख्यमंत्री आज 48 साल के हो गये हैं। हेमन्त सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था। हेमन्त सोरेन झामुमो के सुप्रीमो सह झारखंड अलग आन्दोलन में अग्रिम भूमिका निभानेवाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राज्य के कई नेताओं ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए भगवान से उनकी अच्छी सेहत खुशी और दीर्घायु रहने की प्रार्थना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।

राजनीतिक सफर

हेमन्त सोरेन ने 2003 में छात्र राजनीति में कदम रखा। फिर उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वह झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने। इसके बाद पहली बार उन्होंने 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन, स्टीफन मरांडी से हार गये। इसके बाद पहली बार 23 दिसम्बर 2009 को दुमका से वर्तमान विधानसभा के लिए विधायक चुने गये थे। हेमन्त सोरेन अपनी इच्छा नहीं, बल्कि परिस्थितिवश राजनीति में आये हैं। हेमन्त सोरेन के बडे़ भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मृत्यु हो गयी थी और पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस वजह से हेमन्त सोरेन का राजनीति में प्रवेश हुआ। हेमन्त सोरेन साल 2009 में ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। लेकिन, जनवरी 2010 में उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और राज्य की अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री बन गये। इसके बाद साल 2013 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन, उनका कार्यकाल दिसम्बर 2014 तक ही चला, जिसके बाद हेमन्त सोरेन ने बीते पांच सालों में पार्टी के अंदर अपनी पकड़ बनायी और वह दूसरी बार 29 दिसम्बर, 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री बने और अभी तक वह राज्य की कमान सम्भाल रहे हैं।

कहां से हुई पढ़ाई

हेमन्त सोरेन की शुरुआती शिक्षा बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से हुई। स्कूल में दोस्तों के बीच वह अपने ग्रुप का लीडर हुआ करते थे। 1989 में हेमन्त सोरेन ने पटना के एमजी हाईस्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। पटना से ही उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई की। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से आईएससी 1994 में किया। इसके बाद हेमन्त ने बीआईटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।

Share this:

Latest Updates