Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Grand Finale Of Bigg Boss : किसके सिर होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का ताज, यहां देख सकेंगे आप…

Grand Finale Of Bigg Boss : किसके सिर होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का ताज, यहां देख सकेंगे आप…

Mumbai News, entertainment news, national news, bigg Boss ott 2, Bollywood, Chhota parda, Manoranjan : इस बार किसके सिर पर बिग बॉस ओटीटी 2 का ताज होगा, चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिछले कई महीने से बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का जादू अपने फैन के बीच खूब धमाल मचा रहा है। यह जबकि इसका ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है। सबकी धड़कनें तेज हो गई हैं। अब देखना यह होगा कि लोगों के दिल पर किस कंटेस्टेंट का जादू सर्वाधिक सिर चढ़कर बोल रहा है और बिग बॉस का आशीर्वाद किसे मिलता है। आपको बता दें कि शो का फिनाले आप जियो सिनेमा पर देख सकेंगे। इस बार फिनाले में एक और बात खास है कि इस बार फिनाले रविवार को नहीं, बल्कि सोमवार को देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको करना होगा बस और  तीन दिनों का इंतजार…

छह कंटेस्टेंट, टॉप पांच जनता के हवाले

बात अगर बिग बॉस के घर की करें तो यहां अभी भी छह कंटेस्टेंट मौजूद हैं। एक बार फिर सीजन के टॉप पांच कंटेस्टेंट चुनने की बारी जनता के पाले में आ गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसको टॉप पांच की गिनती में लाकर खड़ा करेगी। इस मुकाबले के विनर को 25 लाख रुपए बतौर पुरस्कार दिए जाने की चर्चा है। फिलहाल बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी मौजूद हैं। इन कंटेस्टेंट में से ही कोई एक विनर बनेगा।

मुकाबला इनके बीच

बहरहाल, बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार मनीषा रानी, जिया शंकर और एल्विश यादव पर लटकी है। इसी हफ्ते मिड वीक एविक्शन होगा और फिनाले से पहले नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कोई एक घर से बाहर हो जाएगा। फिलहाल पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे सेफ हैं और वह अभिषेक मल्हान के साथ सीधा फिनाले की रेस में शामिल हैं। यानी कि बिग बॉस ओटीटी के टॉप 3 तो फाइनल हो गए हैं। इस वीकेंड के वार एपिसोड पर सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी रिवील कर दी है।

Share this:

Latest Updates