Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bulldozer Action : … और इन 80 मकानों पर दनादन चलने लगा बुलडोजर.. 

Bulldozer Action : … और इन 80 मकानों पर दनादन चलने लगा बुलडोजर.. 

UP Update News, Varanasi, 80 Buildings Of Sarv Seva Sangh Bulldozed : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर में शनिवार को 80 मकानों को गिराने की कार्रवाई चल रही है। सुबह से ही ध्वस्तीकरण में 6 बुलडोजर लगे हैं। 3 घंटे की मशक्कत में 12 बिल्डिंग को गिराया गया। इस दौरान सर्व सेवा संघ परिसर में हंगामा भी हुआ। संघ कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

13 एकड़ में फैला है परिसर

13 एकड़ में फैले परिसर में करीब 80 मकान बने हुए हैं। इनमें रहने के लिए मकान और ऑफिस हैं। उन्हें एक-एक करके गिराया जा रहा है। परिसर में पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। विरोध करने के लिए महिलाएं भी पहुंची। वो रोती हुई दिखीं, लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।

लोगों से इमोशनल अपील

 सर्व सेवा संघ और कई दलों के लोग राजघाट स्थित परिसर के पास पहुंचे। पदाधिकारियों ने इमोशनल अपील करते हुए कहा कि देशभर के लोग एक अंतिम प्रयास करें, गांधी-विनोबा भावे की विरासत बचाने के लिए यहां पर पहुंचे। बता दें कि इस बिल्डिंग को बचाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने आवाज उठाई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन आज इन बिल्डिंग्स को ढहा रहा है।

Share this:

Latest Updates