Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Rough Driving : … जिसे चाहा ठोंक दिया, पुलिस वाले के किशोर बेटे ने ये क्या किया…

Rough Driving : … जिसे चाहा ठोंक दिया, पुलिस वाले के किशोर बेटे ने ये क्या किया…

Jharkhand News, Sahibganj news, Sahibganj update, Jharkhand update : झारखंड के साहिबगंज में शुक्रवार की सुबह तब लोगों के बीच अफरातफरी मच गई जब एक कार लोगों को टक्कर मारती हुई लगभग दो किलोमीटर तक भागती-दौड़ती रही। यह कारिस्तानी एक पुलिस वाले के किशोर बेटे की रही। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो आई। हड़कंप मच गया, लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। बाद में कार चला रहे  किशोर को संत जेवियर स्कूल के पास लोगों ने पकड़ लिया। लोग उसे मारने पर उतारू थे, परंतु इसी बीच पहुंची पुलिस ने कार समेत उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस उसकी उम्र का सत्यापन करने में जुटी है। 

बिना नंबर प्लेट की कार, चार दिन पहले ही खरीदी थी

कार बिना नंबर प्लेट की थी। आजाद नगर में रहनेवाले पुलिस विभाग के कांस्टेबल ने तीन-चार दिन पूर्व ही इसे खरीदी थी। बहरहाल, किशोर की नासमझी से चार छात्राएं घायल हो गईं, वहीं पुलिस का एक जवान भी जख्मी हो गया। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह उनका बेटा अपने छोटे भाई को संत जेवियर्स स्कूल पहुंचाने जा रहा था। इस दौरान पुलिस लाइन शिव मंदिर के समक्ष उसने चार छात्राओं प्रियंका कुमारी, रोमा कुमारी, पूनम मुर्मू व राधिका कुमारी को टक्कर मार दी। इस क्रम में प्रियंका कुमारी नामक छात्रा का सिर फट गया। यहां से आगे बढ़ने पर कार चालक ने एक आटो और एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया। पाकुड़ में पदस्थापित झारखंड पुलिस के जवान बबलू दुबे भी इस कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वे अपने बच्चे को स्कूल पहुंचाने जा रहे थे।

Share this:

Latest Updates