Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ec Railway inter department football : इलेक्ट्रिकल ओपी ने कमर्शियल को 2-1 से हराया

Ec Railway inter department football : इलेक्ट्रिकल ओपी ने कमर्शियल को 2-1 से हराया

Dhanbad sports, football news : रेलवे स्टेडियम धनबाद में खेले जा रहे ईसी रेलवे इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में रविवार को इलेक्ट्रिकल ओपी की टीम ने 2-1 से कमर्शियल की टीम को पराजित कर दिया। इलेक्ट्रिक ओपी टीम की ओर से आलोक राज और राजू मंडल ने एक-एक गोल किए। कमर्शियल टीम की ओर से एकमात्र गोल फिरोज अंसारी ने किया। मैच में बतौर मुख्य अतिथि सीनियर डीओएम अमरेश कुमार, सीनियर डीईई ओपी संजीव कुमार, स्पोर्ट्स ऑफिसर सीनियर डीपीओ अजीत कुमार मैदान में उपस्थित थे। इस मैच में निर्णायक की भूमिका बजरंग चौहान, चिंटू हाजरा, राम अयोध्या, जसविंदर सिंह ने निभाई। अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच पर्सनल विभाग बनाम सी एंड डब्लू टीम के बीच 16 अगस्त दोपहर 2:00 बजे से होगा।

Share this:

Latest Updates