Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics Metre : वाराणसी से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव,इस नेता ने जो कहा… 

Politics Metre : वाराणसी से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव,इस नेता ने जो कहा… 

National Politics Metre, Priyanka Gandhi Fighting Election From Varanasi In 2024 Lok Sabha elections :2024 के लोकसभा चुनाव में महज कुछ महीने बाकी है। अब सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से रणनीतियां आगे बढ़ रही हैं। इस बीच यह अत्यंत महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। मुंबई से देश के एक जाने-माने नेता का बयान इस संदर्भ में आया है। उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने इस विषय पर बड़ा बयान दिया है।

‘प्रियंका की जीत’

बकौल संजय राउत, “अगर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो उनकी जीत तय है। वाराणसी (Varanasi News) के लोग प्रियंका वाड्रा को चाहते हैं। रायबरेली, वाराणसी और अमेठी लोकसभा सीटों की लड़ाई भाजपा के लिए कठिन है।”

अब तक चुनाव नहीं लड़ी हैं प्रियंका

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अब तक चुनावी राजनीति से दूर रही हैं। वे चुनावी सीजन में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने जरूर उतरती हैं। अभी कांग्रेस में भी इस तरह की कोई चर्चा नहीं है कि प्रियंका वाड्रा चुनाव लड़ेंगी या नहीं, लेकिन राउत के बयान से मुद्दा जरूर उठ सकता है।

Share this:

Latest Updates