Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing Living : अरे! यह 20 हाथों वाला जीव कहां से आ गया,पहले कभी…

Amazing Living : अरे! यह 20 हाथों वाला जीव कहां से आ गया,पहले कभी…

Amazing Living Being Seen By Scientist In Sea, New Knowledge : प्रकृति के रहस्य और उसमें जीवों की नई-नई प्रजातियां की खोज में वैज्ञानिक हमेशा लगे रहते हैं। इंटरनेशनल मीडिया की ओर से या अपडेट जानकारी मिल रही है कि वैज्ञानिकों को पानी में रहने वाला एक ऐसा जीव मिला है, जिसके 20 हाथ हैं। ये देखने में बहुत ही अजब लगता है और स्ट्रॉबेरी के आकार का है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने इसका पता लगाया है। इसे अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी फीदर कहा गया है, क्योंकि यह स्ट्रॉबेरी के आकार का है। यह पर्पल से लाल रंग में दिखता है।

2008 से 2017 के बीच की गई यात्राओं के दौरान मिला यह जीव

समुद्री जीवों की रहस्यमयी दुनिया में एक और नया नाम जुड़ा है। यह 20 हाथ वाला जीव है जो स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है। NDTV के अनुसार Invertebrate Systematics में इस खोज को प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने अंटार्कटिक महासागर में 2008 से 2017 के बीच कई यात्राएं कीं। वे इस दौरान क्रिप्टिक मरीन जीवों की खोज कर रहे थे। यानी कि ऐसे जीव जो छुपे हुए हैं। इन्हें प्रोमेक्रोक्रिनस स्पिसीज कहा जाता है।

7 नई प्रजातियों की खोज

शोधकर्ताओं की टीम ने Siple Coast, Diego Ramirez और Prince Edward Island से सैम्पल इकट्ठा किए। कुल मिलाकर वैज्ञानिकों को 7 नई प्रजातियां इस खोज के दौरान मिलीं। ये सभी Promachocrinus के अंतर्गत आती थीं। इस खोज के बाद अंटार्कटिक फीदर स्पिसीज की संख्या 8 हो गई। इनका साइंटिफिक नेम Promachocrinus fragarius बताया गया है। फ्रेगारियस शब्द लेटिन शब्द ‘फ्रेगम’ से जुड़ा है जिसका मतलब स्ट्रॉबेरी होता है।

Share this:

Latest Updates