Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Death : इलाज के दौरान घायल बीजेपी नेता राजेंद्र साहू की मौत, गोलीबारी में…

Death : इलाज के दौरान घायल बीजेपी नेता राजेंद्र साहू की मौत, गोलीबारी में…

Jharkhand Update News, Ranchi, Injured BJP Leader Rajendra Sahu Passed Away During Treatment : रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत भाजपा नेता और कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू की मौत सोमवार को हो गई है। लातेहार जिला के रहने वाले राजेंद्र साहू 12 अप्रैल को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

लातेहार में समर्थकों ने जताया आक्रोश

मौत की जानकारी लातेहार में समर्थकों को हुई, जिसके बाद आक्रोश की स्थिति है। सूचना है कि आक्रोशित लोग मुख्य मार्ग को जाम किए हुए हैं। भीड़ ने एक मकान में तोड़फोड़ की है और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगा दी है। इलाके में कुछ लोग धरने पर बैठे हैं और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिसके घर में तोड़फोड़ हुई है, स्थानीय लोगों को आरोप है कि वह व्यक्ति इस हत्याकांड में शामिल था। इलाके में बढ़ते तनाव को शांत करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।

बालूमाथ में हुई थी वारदात

वारदात बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला में हुई थी। बताया जा रहा है कि राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे। उनका दफ्तर पुराना कस्तूरबा विद्यालय के पास है। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो अपराधी भी फरार हो गया। पुलिस  छानबीन कर रही है।

Share this:

Latest Updates