Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

New E-Rickshaw  : कमाल का है यह थ्री व्हीलर, महिंद्रा ई-अल्फा सुपर, एक चार्ज में 95 KM, एक इलेक्ट्रिक मोटर… 

New E-Rickshaw  : कमाल का है यह थ्री व्हीलर, महिंद्रा ई-अल्फा सुपर, एक चार्ज में 95 KM, एक इलेक्ट्रिक मोटर… 

Vehicles Market, Now Mahindra Launched, Three Wheeler Mahindra e-Alfa Super : दुनिया की जानी मानी फोर व्हीलर बनाने वाली कंपनी Mahindra ने नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Mahindra e-Alfa Super लांच किया है। महिंद्रा का यह नया रिक्शा भारतीय थ्री-व्हीलर मार्केट को एडवांस बनाने के लिए आया है। ई-अल्फा सुपर एक यूटिलिटी व्हीकल है, जिसे सुपर रिक्शा के तौर पर बनाया गया है। हालांकि, यह एक इलेक्ट्रिक मोटर पर काम करता है। 

क्या होता है उपयोग

थ्री-व्हीलर भारत में लंबे समय से ट्रांसपोर्ट सिस्टम के हिस्से के रूप में मौजूद हैं। थ्री-व्हीलर का इस्तेमाल प्राइवेट और राइड-शेयरिंग के लिए शहरों में आवगमन के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इनका इस्तेमाल मालवाहक के तौर पर भी होता है। थ्री-व्हीलर एक मोटरसाइकिल के सिस्टम के साथ छोटे माल ढोने वाले ट्रक के तौर पर काम करता है।

140Ah की लेड-एसिड बैटरी

140Ah की लेड-एसिड बैटरी दी गई है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 1.64kW की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो एडवांस महिंद्रा ई-अल्फा एक बार चार्ज होकर 95 किमी की रेंज प्रदान करता है। इस थ्री-व्हीलर के साथ 18A चार्जर मिलता है। महिंद्रा चार्जर के साथ 12 महीने की वारंटी और बैटरी के साथ 18 महीने की वारंटी भी दे रही है। भारत में Mahindra के 10 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन हैं, जिससे ई-अल्फा सुपर को काफी मदद मिलेगी। Mahindra के पूरे भारत में ईवी को सपोर्ट करने वाले 1,100 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं।

Share this:

Latest Updates