Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Kissa : …और जब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भुतहा घर की मिली जानकारी, रात भर नींद नहीं आई तो…

Bollywood Kissa : …और जब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भुतहा घर की मिली जानकारी, रात भर नींद नहीं आई तो…

Bollywood Personality Knowledge, Actress & Leader Hema Malini Kissa : बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने दौर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आज वह बीजेपी की जाने-मानी एमपी भी हैं। उनके पर्सनल लाइफ का एक दिलचस्प किस्सा सुनकर आप आश्चर्य करेंगे।

‘सपनों का सौदागर’ फिल्म से शुरू हुआ था करियर

हेमा मालिनी भले ही अब एक्टिंग से दूर हो लेकिन फैंस आज भी उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से हुई थी। जिसके लिए उनको चेन्नई छोड़कर मुंबई का आना पड़ा था। इसी दौरान हेमा के साथ एक ऐसी अजीब घटना घटी थी।

2018 में किया था घटना का खुलासा

घटना का खुलासा हेमा मालिनी ने साल 2018 में एक इंटरव्यू में किया था। दरअसल उस वक्त हेमा मालिनी मुंबई में बांद्रा के मनावेंद्र अपार्टमेंट में अपनी फैमिली के साथ रहती थी। लेकिन, जब वो वहां से एक बंगले में शिफ्ट हो गई तो उसमें उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मालिनी ने बताया था कि, “हम पहले जिस घर में रह रहे थे वो काफी छोटा था। उसका यूज अक्सर भानू अथैया ड्रेस के ट्रायल के लिए करती थीं। इसलिए हम जुहू के एक बंगले में रहने के लिए चले गए। लेकिन, तब हमें नहीं पता था कि वो बंगला भुतहा था।”

हर रात होने लगीं अजीब घटनाएं

हेमा मालिनी बताया कि, उस घर में हर रात में अजीब घटनाएं होने लगीं। इसलिए हमने फिर वो घर छोड़कर एक फ्लैट खरीदने के बारे में सोचा और कुछ ही दिन में हम नए घर में शिफ्ट हो गए। उस घर को छोड़ने के बाद मैं चैन की नींद सो पाई थी।” आपको बता दें कि हेमा ने साल 1980 में चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र से शादी की थी। आज ये स्टार कपल दो बेटियों ईशा और अहाना देओल के पेरेंट्स हैं।

Share this:

Latest Updates