Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Rain Effect : लैंडस्लाइड ने हाईवे को कर दिया बंद, फंस गए हैं 500 ट्रक

Rain Effect : लैंडस्लाइड ने हाईवे को कर दिया बंद, फंस गए हैं 500 ट्रक

National News Update, Manipur, Imphal, Heavy Landslide Due To Rain : हिंसा प्रभावित मणिपुर में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन (Landslide) होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे इंफाल-सिलचर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इतना ही नहीं, यहां भूस्खलन के कारण कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंस गए हैं।

मलबा हटाने का चल रहा काम

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन नेशनल हाईवे 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग और अवांगखुल और रंगखुई गांव के बीच हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने और यातायात की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।

पिछले साल जून में हुआ था भूस्खलन

पिछले साल जून में जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भारी भूस्खलन हुआ था। इसमें कम से कम 61 लोग मारे गए। भूस्खलन 30 जून को जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के तुपुल रेलवे यार्ड निर्माण स्थल पर हुआ था। बता दें, हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

Share this:

Latest Updates