Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Blast : चाय बनाते समय सिलेंडर में इतना जोर का हुआ ब्लास्ट कि गिर गई छत, हादसे में मां-बेटे की चली गई…

Blast : चाय बनाते समय सिलेंडर में इतना जोर का हुआ ब्लास्ट कि गिर गई छत, हादसे में मां-बेटे की चली गई…

UP Update News, Lakhimpur, Heavy Blast In LPG Cylinder, Mother Son Died : शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से छत गिर गई। हादसे में मां-बेटे की जान चली गई। 6 लोग घायल हो गए। SP गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि लखीमपुर खीरी के थाना पसिगंवा एक कस्बे में चाय बनाते समय एक सिलेंडर फट गया जिससे मकान की छत गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आग लगने के बाद हुआ जोरदार धमाका

पड़ोसियों ने बताया कि परिवार की महिला चाय बनाने के लिए रसोई घर गई थी। यहां पहले से ही गैस सिलेंडर में लीकेज था। जैसे ही महिला ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, आग लग गई। फिर जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे परिवार के अन्य लोगों को बाहर निकाला। उनको नजदीकी अस्पताल ले गई। लेकिन, हालत गंभीर होने के कारण सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Share this:

Latest Updates