Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Saturday special : अगर शनिवार के दिन दिखें ये चीजें तो बन जाएंगे आपके सारे …

Saturday special : अगर शनिवार के दिन दिखें ये चीजें तो बन जाएंगे आपके सारे …

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious, Saturday Mantra, goddess Sunny : हमारे शनि देवता प्रत्येक व्यक्ति को कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि देव प्रसन्न हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-संपत्ति की कभी कोई कमी नहीं रहती है। शनि देव अपने भक्तों को यश, धन, पद, मान-  सम्मान, पद – प्रतिष्ठा का लाभ कराते हैं। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को अगर आपको कुछ विशेष चीजें दिखाई देती हैं तो ये संकेत मिलता है कि शनि देव आप पर मेहरबान हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

काली गाय 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनिवार के दिन आपको कहीं काली गाय दिखाई दे जाए तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। यह संकेत बताता है कि आप पर शनि देव मेहरबान हैं और उनकी कृपा से आपको हर काम में सफलता मिलने वाली है। शनि देव आपको हर तरह की मुश्किलों से बचाएंगे।

काला कुत्ता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनिवार के दिन आपको काला कुत्ता दिखाई देता है, तो यह भी एक बहुत शुभ संकेत है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को खाना खिलाने से शनि दोष कटता है और उनकी कृपा बरसती है। इस दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाने से आपके ऊपर राहु और केतु का आशीर्वाद बना रहता है।

काला कौवा 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन अगर किसी व्यक्ति को काला कौवा दिखाई दे दे तो ये एक शुभ संकेत माना जाता है। वहीं किसी व्यक्ति को शनिवार के दिन काला कौवा पानी पीते दिखाई देता है तो ये संकेत मिलता है कि उसकी किस्मत उस पर मेहरबान रहेगी। शनि देव की कृपा से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

अत्यंत गरीब या भिखारी 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनिवार के दिन आपके दरवाजे पर कोई भिखारी या अत्यंत गरीब आता है तो उसे खाली हाथ न जाने दें। अपनी क्षमता के अनुसार उसे कुछ ना कुछ दान जरूर दें। माना जाता है कि भिखारी को दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सारी मुश्किलें दूर कर देते हैं। इसके अलावा शनिवार के दिन जूते-चप्पल अचानक चोरी हो जाना भी शनि देव का एक शुभ संकेत माना जाता है।

Share this:

Latest Updates