Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fearless Tour : लेह में रिटायर्ड सैनिकों से मिले राहुल गांधी, फहराया तिरंगा, 264 किलोमीटर बाइक चलाकर

Fearless Tour : लेह में रिटायर्ड सैनिकों से मिले राहुल गांधी, फहराया तिरंगा, 264 किलोमीटर बाइक चलाकर

National News Update, Ladakh, Leh, Rahul Met Retired Army Persons & Unfurl Tiranga : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायानाड के सांसद राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख के दौरे पर हैं। एक साहसिक दौरा। मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सोमवार रात को उन्होंने लेह मार्केट में आर्मी के रिटायर्ड अफसरों से मुलाकात की। राहुल ने उनके साथ तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान मार्केट में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सोमवार को वे पैंगोंग त्सो लेक से बाइक राइड कर 264 किलोमीटर दूर खारदुंग ला पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। राहुल दो दिन (17-18 अगस्त) के दौरे पर लद्दाख गए थे, लेकिन 18 अगस्त को उनका दौरा 25 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया।

मार्केट में खरीदे फल और सब्जी

राहुल ने मार्केट में खरीदारी भी की। न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे भीड़ से घिरे दिख रहे हैं। उन्होंने सामान खरीदा। कुछ देर बाद वे सब्जी की दुकान पर पहुंचे और वहां से सब्जियां खरीदी।

ऑटोग्राफ लेने पहुंच गया बच्चा

राहुल के लेह मार्केट पहुंचते ही युवाओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ से एक बच्चा उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए सुरक्षा घेरा पार कर पहुंच गया। उन्होंने बच्चे को ऑटो ग्राफ दिया और साथ में फोटो खिंचवाई।

Share this:

Latest Updates