Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Case Lodged : चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना एक्टर को पड़ा भारी, केस दर्ज

Case Lodged : चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना एक्टर को पड़ा भारी, केस दर्ज

National News Update, Karnataka, Bagalkot, Case Lodged Against Actor Prakash Raj Due To Comment On Chandrayaan 3 : देश के मेगा मिशन चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाना दक्षिण के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज को महंगा पड़ा। खबर आ रही है कि कर्नाटक के बागलकोट जिले के पुलिस स्टेशन में अभिनेता प्रकाश राज ( Prakash Raj) के खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पोस्ट में उन्होंने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाया था। पुलिस ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन पर पोस्ट के लिए अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन के नेताओं ने बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया था शर्मनाक

प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है। उन्होंने तस्वीर के साथ कन्नड में लिखा, ‘‘ ताजा खबर : चंद्रयान से पहली तस्वीर आई है# विक्रमलैंडर # बस पूछ रहा हूं।” प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में विशेष तौर पर कुछ नहीं लिखा था। लेकिन, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के सिवन के मखौल के तौर पर लिया और अभिनेता को आड़े हाथ लिया। अभिनेता को आड़े हाथ लेने वालों में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रकाश राज की इस शर्मनाक ट्वीट के लिए निंदा करता हूं। इसरो की सफलता भारत की सफलता है।”

Share this:

Latest Updates