Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Post Marriage Love : डर गया पति,  थाने में की शिकायत, प्रेमी के लिए पाकिस्तान भाग सकती है पत्नी… 

Post Marriage Love : डर गया पति,  थाने में की शिकायत, प्रेमी के लिए पाकिस्तान भाग सकती है पत्नी… 

National News Update, Punjab, Amritsar, Extramarital Affair of Punjabi Wife : आजकल एक तरह से पोस्ट मैरिज लव का अलग किस्म का बुखार चढ़ रहा है। हमने देखा, पाकिस्तानी सीमा हैदर प्रेम प्रसंग में भारत आई। प्रेम जाल में फंसकर भारत से पाकिस्तान गई अंजू। ये महिलाऐं भी थीं और इनके बच्चे भी थे। कोई बच्चों को छोड़कर तो कोई साथ लेकर भागा। लेकिन, पंजाब के अमृतसर में ऐसी घटना घटने से पहले ही पति को संकेत मिल गए और उसने पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 

पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग 

एक शख्स थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को फेसबुक पर पाकिस्तानी शख्स से प्यार हो गया है। वह फेसबुक, वॉट्सऐप पर उससे बात करती रहती है और कभी भी उसके पास पाकिस्तान जा सकती है। वह रोज रात को उस शख्स से फोन पर कई घंटे बात करती है। उसने पुलिस से पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। 

3 बच्चों की मां है महिला 

थाना सी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र गुरु रामदास नगर के निवासी पाठी जगदीपक सिंह ने बताया कि उनकी शादी साल 2007 में कुलविंदर कौर से हुई थी। उसके 3 बेटे हैं। लगभग एक महीना पहले कुलविंदर कौर की फेसबुक पर पाकिस्तान के एक शख्स से दोस्ती हुई, जिसके बाद वह अक्सर उससे चैट करने लगी। इस बात का जब उसे पता चला तो उसके होश उड़ गए। 

महिला ने प्रेमी को भाई बताया 

इसके विपरीत उसकी पत्नी का इस संबंध में कहना है कि पाकिस्तान से फोन करने वाला शख्स उसका प्रेमी नहीं बल्कि भाई बना है। वह अपना दुख-सुख उससे साझा करती है। पति ने पुलिस से पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस मामले से पुलिस भी हैरान है। हालांकि अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

पति को सता रहा डर 

जगदीपक सिंह ने कहा कि कुलविंदर कौर प्यार में इतनी अंधी हो गई है कि वह अब न तो मुझे देखती है और न ही परिवार को संभालती है। मुझे बहकाने के लिए वह पाकिस्तानी शख्स को इंग्लैंड का रहने वाला बताती है। जगदीपक सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी शख्स मेरी पत्नी कुलविंदर कौर सबकुछ छोड़कर अपने पास आने के लिए उकसा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि वह कभी भी पाकिस्तान जा सकती है। अगर उसकी पत्नी का प्रेमी पाकिस्तानी जासूस या आतंकवादी निकला तो पुलिस उसे तंग करेगी और परिवार बर्बाद हो जाएगा।

Share this:

Latest Updates