Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Poisonous Fish : अरे बाप! इस मछली को कौन खाएगा, यह तो जहर…

Poisonous Fish : अरे बाप! इस मछली को कौन खाएगा, यह तो जहर…

Amazing Poisonous Fish, No One Can Eat, To Protect, It Releases Poison : तालाब, नदी और समुद्र में न जाने कितने प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं। बहुत सी मछलियों को लोग अपनी-अपनी पसंद के अनुसार अपने डाइट में शामिल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि समुद्र की दुनिया में एक ऐसी मछली भी पाई जाती है जो बेहद जहरीली होती है। इस मछली को सिर्फ छू लेने से इंसान की मौत हो सकती है। इसका नाम है स्टोन फिश। इस मछली को ये नाम उसके लुक के कारण मिला है। इसका आकार किसी पत्थर जैसा होता है। अगर इसे छू लिया जाए तो इंसान की मौत हो सकती है। अपनी इस खासियत की वजह से ये अपने दुश्मनों से बची रहती है। ऐसे में मछुआरों को इस बात की सलाह दी जाती है कि अगर ये मछली उन्हें नजर आए तो तुरंत इससे दूर भाग जाना चाहिए।

मकर रेखा के पास समुद्र में पाई जाती है यह मछली

दुनिया की सबसे खतरनाक स्टोन फिश हर कहीं नहीं पाई जाती। ये ज्यादातर मकर रेखा के पास समुद्र में पाई जाती है। देखने में ये किसी पत्थर सी नजर आती है। इस कारण लोग इसे आसानी से देख नहीं पाते और इसका शिकार बन जाते हैं।  जैसे ही इसके संपर्क में कोई जीव आता है, इसकी बॉडी से निकले जहर के असर से मारा जाता है। कोई भी जीव जब इसके ऊपर अपना पैर रखता है, तो स्टोन फिश की बॉडी से न्यूरोटोक्सिन नाम का जहर निकलता है। इसी से लोगों की मौत हो जाती है।

बेहद खतरनाक है जहर का प्रभाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, अगर किसी इंसान का कोई बॉडी पार्ट इस मछली के जहर की चपेट में आ गया है तो उससे बचाव का सिर्फ एक ही तरीका है। जिस पार्ट का इस जहर से संपर्क हुआ है, उसे काटना पड़ता है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक मछली कहने का एक और कारण है। ये बेहद स्पीड से जहर छोड़ती है। इसे छूने के मात्र 0.5 सेकंड के अंदर ही ये जहर रिलीज करती है। साथ ही अगर किसी शहर के पीने के पानी में इस मछली की जहर का एक भी बूंद मिला दिया जाए, तो सारे शहर के लोगों की मौत हो सकती है।

Share this:

Latest Updates