Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Courage : बहू को यौन शोषण से बचाने के लिए पत्नी ने पति का वो हाल किया कि दहल उठेगा दिल…

Courage : बहू को यौन शोषण से बचाने के लिए पत्नी ने पति का वो हाल किया कि दहल उठेगा दिल…

UP Update News, Badaun, Wife Murdered Husband To Save Bahu : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 40 साल की एक महिला ने अपनी 19 साल की बहू को यौन शोषण से बचाने के लिए अपने पति का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला को अपने पति के मर्डर के जुर्म में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 14 अगस्त को हुई, जब खिलौना निर्माता तेजेंद्र सिंह (43) की “संदिग्ध परिस्थितियों” में हत्या कर दी गई, जब वह बिल्सी शहर में अपने घर के आंगन में सो रहे थे। उनके परिवार ने दावा किया था कि उनकी हत्या एक “अज्ञात व्यक्ति” ने की थी।

पुलिस ने कड़ी  कड़ी पूछताछ, पत्नी ने उगला राज

इस हत्या की जांच के दौरान थाना प्रभारी बिल्सी ब्रजेश सिंह ने पाया कि तेजेंद्र की पत्नी मिथिलेश देवी बार-बार अपने बयान बदलती रही थी। जब उसे कड़ी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। चार बच्चों की मां मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि “उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उस पर दबाव बना रहा था कि वह अपनी बहू को उसके साथ संबंध बनाने के लिए मनाए।”

बहू पर थी बुरी नजर, इसलिए मार डाला

उसने कहा “मैं अपने पति से छुटकारा पाने के लिए मौके की तलाश में थी। उस भयानक रात को, जब वह नशे की हालत में घर लौटा और घर के बाहर ही सो रहा था। अचानक वह बहू के कमरे में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। वो चीख रही थी, मैंने जब यह देखा तो उससे बचाने के लिए मैंने उसका गला काट दिया। मैंने गला काटने के लिए दरांती का इस्तेमाल किया था। मैंने अपनी बेटी को बचाने के लिए ऐसा किया था।” एसएसपी बदायूं ओपी सिंह ने कहा, “हत्या के हथियार की फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर महिला पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप लगाया गया है और जेल भेज दिया गया है।”

Share this:

Latest Updates