Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Now Chandryan 3 : जगन शक्ति का एलान, ‘मिशन मंगल’ के बाद अब फिल्म चंद्रयान 

Now Chandryan 3 : जगन शक्ति का एलान, ‘मिशन मंगल’ के बाद अब फिल्म चंद्रयान 

Bollywood update, Bollywood news, new film, entertainment news, Mumbai news, Chandryan – 3, Mangal mission : चांद के दक्षिणी पोल पर यान पहुंचाकर भारत ने पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया। इसके साथ ही इसरो ने यह साबित कर दिया कि कैसे भारतीय वैज्ञानिक कम लागत में बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। इधर, इस उपलब्धि से जहां एक-एक भारतीय गदगद है, वहीं, फिल्म ‘मिशन मंगल’ बनाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले निर्देशक जगन शक्ति ने चंद्रयान-3 पर भी फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में यह ऐलान किया है। 

चंद्रयान- 3 की सफलता को बड़े पर्दे पद कुछ यूं दिखाएंगे 

गत 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर जब चंद्रयान 3 का लैंडर पहुंचा, पूरा देश एक साथ आह्लादित हो गया। ऐसे में ‘मिशन मंगल’ फिल्म को डायरेक्ट करने वाले जगन शक्ति ने उसी क्षण ठान लिया कि वे  चंद्रयान 3 की सफलता को बड़े पर्दे पर लाकर रहेंगे। निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दो टूक कहा कि वो इस खूबसूरत मौके को वे जाने नहीं देंगे। बता दें कि 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 290 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

तो ‘मिशन मंगल’ की ही टीम रहेगी चंद्रयान में भी 

जगन शक्ति ने फिल्म मिशन मंगल से जोड़ते हुए कहा कि चंद्रयान 3 पर बनने वाली फिल्म में मिशन मंगल में काम करने वाली टीम को ही लेना चाहते हैं। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार के लीड रोल को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। अलबत्ता इतना जरूर कहा कि वह अपनी बड़ी बहन, जो कि इसरो में वैज्ञानिक है, से चंद्रयान 3 के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने “मिशन मंगल” में इसरो के वैज्ञानिकों से मदद ली थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बड़े कलाकारों ने अपने किरदार निभाए थे।

Share this:

Latest Updates