Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sawan & Shiv : अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए बैद्यनाथ धाम और रांची पहाड़ी मंदिर में उमड़े शिव शभक्त 

Sawan & Shiv : अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए बैद्यनाथ धाम और रांची पहाड़ी मंदिर में उमड़े शिव शभक्त 

Jharkhand Update News, Deoghar/Ranchi, Last Somvari : 

28 अगस्त यानी आज सावन की अंतिम सोमवारी है। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने का आज अत्यंत महिमामय दिवस है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज के दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि आज प्रदोष काल का भी संजोग है। मान्यता है कि सोमवारी और प्रदोष काल का संयोग अति उत्तम होता है। इस दिन व्रत करने और भोलेनाथ को जल अर्पण करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और यहां तक कि निसंतान को संतान की प्राप्ति  का आशीष भी भोलेनाथ देते हैं। झारखंड की बाबा नगरी देवघर और राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं की कतार बाबा के दर्शन के लिए लग गई थी। सुबह होते होते भीड़ बढ़ती गई और ओम नमः शिवाय की ध्वनि गूंज रही है।

श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजे मंदिर का खुल गया पट

मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि बाबा नगरी देवघर में कांवड़ियों की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंच गई। सुबह सरदारी पूजा संपन्न करने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट तकरीबन 4:00 बजे खोला गया। देवघर डीसी विशाल सागर और देवघर एसपी लगातार मंदिर और रूट लाइन का निरीक्षण करते रहे देर रात 10:00 बजे से ही भक्त कतार में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे।

सुरक्षा कर्मियों की 12 घंटे की ड्यूटी

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के समय में परिवर्तन करते हुए आज उन्हें 8 घंटा की बजाय 12 घंटे की ड्यूटी दी गई है। सभी जगह दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रति नियुक्त किए गए हैं। सुबह से ही जल अर्पण सामान्य रूप से कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को ज्यादा दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्तर पर व्यवस्था पक्की की गई है।

Share this:

Latest Updates