Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : महिला के दिमाग में जिंदा मिला अजगर में पाया जाने वाला कीड़ा, डॉक्टर हैरान 

Amazing : महिला के दिमाग में जिंदा मिला अजगर में पाया जाने वाला कीड़ा, डॉक्टर हैरान 

Global News, international news, Australia news, amazing : दुनिया में हर दिन कोई न ऐसी घटना हो जाती है, जो खबर बन जाती है और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसी ही घटना पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में हुई है। ऑस्ट्रेलिया निवासी महिला में एक अजीबोगरीब समस्या देखने को मिली है। इलाज के दौरान महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ पाया गया है। महिला के मस्तिष्क में रेंगते हुए जिंदा कीड़ा देखकर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए। क्योंकि इन डॉक्टर के लिए यह अनोखा मामला था।  

महिला के शरीर में दिखे कई लक्षण

जिस महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा मिला है, उसकी उम्र 64 वर्ष बताई जा रही है। महिला के शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिले। उसे पेट दर्द, सूखी खांसी, दस्त आदि की समस्या है। उक्त महिला को निमोनिया बुखार और रात को पसीना भी आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार महिला का इलाज 2021 से चल रहा है। शुरुआत में डॉक्टरों ने महिला को तरह-तरह की दवाइयां दी लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद महिला में डिप्रेशन और भूलने के लक्षण भी दिखने लगे थे। फिर डॉक्टरों ने महिला के मस्तिष्क के स्कैन कराने का निर्णय लिया।

मस्तिष्क की सर्जरी के दौरान कीड़े का पता चला

जब महिला के मस्तिष्क की MRI स्कैन की रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने उसे सर्जरी कराने की सलाह दी। इस समय तक सर्जरी की सलाह देने वाले डॉक्टर कीड़े के बारे में नहीं जान पाए थे। डॉक्टर को लगा कि शायद महिला को कोई मस्तिष्क से जुड़ी समस्या हो। जब सर्जरी के लिए महिला पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टर दंग रह गए। क्योंकि महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा रेंग रहा था। कीड़ा लाल रंग का था और वह 3 इंच लंबा था। इस कीड़े का वैज्ञानिक नाम ओफिडास्करिस रोबर्टसी बताया जा रहा है। यह जानकर हैरानी होगी कि यह कीड़ा सांपों में पाया जाता है। यह एक खास तरह का राउंडवर्म है, जो कार्पेट पायथन्स में मिलता है। अजगर की यह प्रजाति ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाई जाती है।

कीड़ा कैसे मस्तिष्क तक पहुंचा

डॉक्टरों को यह समझ नहीं आया कि कीड़ा कैसे महिला के मस्तिष्क तक पहुंचा। अनुमान के अनुसार महिला के घर के समीप एक झील है। जहां सांपों का बसेरा है। महिला घर के पास पालक साग उगाती थी और उसका साग खाती थी। विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकता है कि यह कीड़ा किसी पत्तीदार सब्जी पर पड़े कीड़े के अंडों के जरिए पहुंचा है, जिसे महिला ने खाया हो। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कीड़े का अंडा उसमें मौजूद रहा होगा। वैसे मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के बाद महिला का स्वास्थ्य  ठीक है। अभी डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। 

Share this:

Latest Updates