Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: गिरिडीह कोर्ट ने जमानत के बदले पांच पौधे लगाने का दिया अनोखा आदेश

Jharkhand: गिरिडीह कोर्ट ने जमानत के बदले पांच पौधे लगाने का दिया अनोखा आदेश

Dhanbad news , Giridih news Jharkhand news: गिरिडीह कोर्ट के आदेश पर नया प्राथमिक विद्यालय खास झरिया में मो. रियाज खान ने पांच फलदार पौधे लगाये एवं इसे पाल पोस कर बड़ा करने का संकल्प लिया। झरिया के रियाज खान पर किसी कंपनी पर पैसे का लेन देन में चेक की गड़बड़ी का आरोप था, जिसकी जानकारी वर्षों बाद रेयाज को कोर्ट नोटिस मिलने के बाद हुई। कोर्ट ने पांच पौधे लगाने की शर्त पर जमानत दी। रियाज ने झरिया में यूथ कॉन्सेप्ट संस्था से सम्पर्क कर पौधरोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अच्छी पहल

यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अच्छी पहल है। ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि अदालत ऐसी सजा सब को सुनाये, तो पर्यावरण संरक्षण आसान हो सकता है। मौके पर फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह, अखलाक अहमद, भूपेन्द्र सिंह, मो. रियाज़ खान प्रियंका श्रवण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates