Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Triple Murder : रांची में लाठी से पीट कर 3 लोगों को उतारा मौत के घाट…

Triple Murder : रांची में लाठी से पीट कर 3 लोगों को उतारा मौत के घाट…

Jharkhand Update News, Ranchi Triple Murder In Ormanjhi : राजधानी रांची से लगभग 20 किलोमीटर दूर ओरमांझी में गुरुवार को दिनदहाड़े आपसी विवाद में लाठी से पीट-पीट कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर लगा दिए गए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लोग एक दूसरे को मारने लगे। इसी मारपीट के बीच हत्या कर दी गई। ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि की है।

मृतकों में दो महिलाएं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला की है। मृतकों में जनेश्वर बेदिया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष )और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने सभी तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है। आपसी विवाद का मर्डर में तब्दील हो जाने की घटना आसपास में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटनास्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए हैं। 

 विवाद का यह था कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार,  इस हत्याकांड के पीछे की वजह जानवरों द्वारा फसल चर जाना है। लोगों ने बताया कि जनेश्वर बेदिया के खेत में फसल लगी हुई है। उनके गोतिया के यहां सूअर है। इन्हीं सूआरो ने फसल बर्बाद कर दी थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बातचीत के साथ शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला शुरू कर दिया। इसी बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 

Share this:

Latest Updates