Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजब का टैलेंट : इस पांच साल के बच्चे ने किया कमाल, राष्ट्रपति भी हुईं मुरीद…

गजब का टैलेंट : इस पांच साल के बच्चे ने किया कमाल, राष्ट्रपति भी हुईं मुरीद…

New Delhi News, national news : इसे ही कहते हैं होनहार विरवान के चिकने पात। खेलने-कूदने की उम्र में एक पांच वर्ष का बच्चा कुछ ऐसा कर गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तक उसकी मुरीद हो गईं। आखिर कौन है वह बच्चा, कहाँ का है रहने वाला और उसने ऐसा कर डाला। आइये बताते हैं…

एक मिनट 35 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने ही पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा

पंजाब के बठिंडा में रहने वाले पांच साल के इस बच्चे का नाम है गीतांश गोयल। इसने एक मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इस नन्‍हें बालक ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गीतांश की इस उपलब्धि पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उसे न सराहा, बल्कि आशीर्वचनों के साथ उसे सम्‍मानित भी किया। करने का फैसला किया।

हजारीबाग का युवराज भी दिखा चुका है कमाल

गीतांश से पहले 2018 में झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले एक पांच वर्षीय बच्‍चे युवराज भी एक मिनट और 55 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। चार साल बाद यानी 2022 में युवराज के रिकॉर्ड को गीतांश ने  महज एक सेकंड के अंतर से यह खिताब अपने नाम किया। गीतांश ने तब एक मिनट और 54 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ी थी। अब उसने खुद के ही रिकॉर्ड तोड़ डाले।

Share this:

Latest Updates