Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Judgement : कांग्रेस MLA प्रदीप यादव पर चलता रहेगा यौन शोषण का केस, झारखंड हाई कोर्ट ने…

Judgement : कांग्रेस MLA प्रदीप यादव पर चलता रहेगा यौन शोषण का केस, झारखंड हाई कोर्ट ने…

Jharkhand Update News, Ranchi, Congress MLA Pradeep Yadav , Sexual Atrocity Case Continue, High Court : कांग्रेस एमएलए प्रदीप यादव पर बिजली अदालत में यौन शोषण के आरोप का केस बंद नहीं होगा। झारखंड हाई कोर्ट ने उनके क्रिमिनल रिवीजन पर फैसला सुना दिया है। जस्टिस सुभाष चंद्र की अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रदीप यादव के खिलाफ दुमका के एमपी/एमएलए कोर्ट में इस मामले में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

28 सितंबर 2019 को इस मामले में हाई कोर्ट से मिली थी जमानत

प्रदीप यादव ने इस मामले में स्पेशल जज दुमका द्वारा 2 अप्रैल 2022 को डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज किए जाने को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। पीड़िता ने प्रदीप यादव के खिलाफ यौन शोषण मामले में 20 अप्रैल 2019 को देवघर महिला थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। इस मामले में 28 सितंबर 2019 को प्रदीप यादव को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Share this:

Latest Updates