Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL: CM ममता ने कही सनसनीखेज बात, स्पाइवेयर कंपनी ने चार-पांच साल पहले राज्य पुलिस से किया था संपर्क, 25 करोड़ में…

WEST BENGAL: CM ममता ने कही सनसनीखेज बात, स्पाइवेयर कंपनी ने चार-पांच साल पहले राज्य पुलिस से किया था संपर्क, 25 करोड़ में…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस मामले पर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने 17 मार्च को कहा कि चार-पांच साल पहले पेगासस स्पाईवेयर को विकसित करने वाली साइबर सुरक्षा कंपनी ने राज्य पुलिस से संपर्क किया था। कंपनी ने इजरायली स्पाइवेयर को सिर्फ 25 करोड़ रुपये में बेचने की पेशकश की थी, लेकिन जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने कंपनी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

नायडू ने किया खंडन

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा के लिए स्पाइवेयर का उपयोग करने के बजाय राजनीतिक कारणों से केंद्र सरकार ने न्यायाधीशों और अधिकारियों के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, तेलुगु देशम पार्टी ने ममता की ओर से किए गए इस दावे का खंडन किया कि आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने कार्यकाल के दौरान इस स्पाइवेयर को खरीदा था।

नायडू ने किया था इस्तेमाल

राज्य सचिवाल में ममता बनर्जी ने कहा,’उन्होंने (एनएसओ, पेगासस विकसित करने वाली कंपनी) अपना माल बेचने के लिए सभी से संपर्क किया था। मुझे जानकारी थी, लेकिन मैंने कहा हमें इसकी आवश्यकता नहीं है।’ ममता बनर्जी ने विधानसभा में दावा किया था कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की सरकार के पास यह स्पाइवेयर था।

Share this:

Latest Updates