Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Demise : नहीं रहीं ISRO की सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एन वलारमथी, चंद्रयान-3 के काउंटडाउन में दी थीं आखिरी आवाज

Demise : नहीं रहीं ISRO की सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एन वलारमथी, चंद्रयान-3 के काउंटडाउन में दी थीं आखिरी आवाज

National News Update, Bengaluru, ISRO Renowned Scientist N Valarmathi Is No More : इंडियन रिसर्च स्पेस आर्गेनाईजेशन (ISRO) से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान इसके काउंटडाउन को आवाज देने वाली इसरो साइंटिस्ट एन वलारमथी अब हमारे बीच नहीं रही। इस महिला वैज्ञानिक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। वलारमथी ने रविवार को आखिरी सांस ली। आपको बता दें, चंद्रयान-3 तीसरा मून मिशन है जिसकी लॉन्चिंग 14 जुलाई को की गई थी और इसी काउंटडाउन में वलारमथी ने अपनी आखिरी आवाज दी थी। चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

कुछ समय से थीं बीमार

वलारमथी सतीश धवन स्पेस सेंटर में रेंज ऑपरेशंस प्रोग्राम कार्यालय के हिस्से के रूप में, पिछले छह सालों से सभी लॉन्चों के लिए उलटी गिनती की घोषणाएं कर रही थीं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उन्होनें 50 की उम्र में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांसे ली। वलारमथी ही इसरो की वो महिला वैज्ञानिक थी, जिन्होंने पृथ्वी से चंद्रमा तक चंद्रयान के ट्रिपल लॉन्च की उलटी गिनती शुरू की थी।

आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को भी देनी थी आवाज

इतना ही नहीं वलारमथी को पिछले 2 सितंबर को लॉन्च किए गए आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान के सी57 रॉकेट के काउंटडाउन में भी अपनी आवाज देनी थी, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण ये संभव नहीं हो पाया और इनकी जगह किसी अन्य आवाज ने लॉन्चिंग का काउंटडाउन किया। 

Share this:

Latest Updates