Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Team India के स्टार बॉलर बुमराह के घर आया पुत्र रत्न, रखा यह नाम… 

Team India के स्टार बॉलर बुमराह के घर आया पुत्र रत्न, रखा यह नाम… 

National News Update, Mumbai, Jasprit Bumrah Became Father :  टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह डैडी बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने पुत्र को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने खुद बताया है कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बताया जा रहा है कि बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो 

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है। यह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। 

2021 में हुआ था दोनों का विवाह

बता दें कि 2021 में बुमराह और संजना की शादी हुई थी। बुमराह ने टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं।

Share this:

Latest Updates