Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Chandrayan 3 : विक्रम लैंडर ने मून पर की फिर सॉफ्ट लैंडिंग, ISRO ने….

Chandrayan 3 : विक्रम लैंडर ने मून पर की फिर सॉफ्ट लैंडिंग, ISRO ने….

National News Update, Bengaluru, ISRO, Lander Vikram Again Soft Landing On Moon: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) ने मिशन चंद्रयान 3  को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। इसरो के मुताबिक विक्रम लैंडर ने एक बार फिर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसी के साथ अपने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रज्ञान रोवर ने पहले चरण का काम खत्म कर दिया है और वह विक्रम लैंडर के अंदर चला गया है। प्रज्ञान रोवर को स्लीपिंग मोड में डाला दिया गया है।

इसरो ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

इसरो ने एक वीडियो शेयर कर लिखा- ‘विक्रम ने चांद की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंड किया है। विक्रम लैंडर ने अपने उद्देश्य पूरे कर लिए हैं। विक्रम लैंडर का हॉप एक्सपेरिमेंट को सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। कमांड मिलने के बाद इसके इंजन ने फायर किया है। उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और 30-40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से उतर गया। इससे भविष्य में सैंपल वापल लाने और मानव मिशन में मदद मिलेगी।

Share this:

Latest Updates