Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – 20 साल में राहुलयान की न तो लॉंचिंग हो पाई और न ही लैंडिंग 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – 20 साल में राहुलयान की न तो लॉंचिंग हो पाई और न ही लैंडिंग 

Rajasthan news, Ramdevra news, defence minister Rajnath Singh, Rahul Gandhi, political attack : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजस्थान के रामदेवरा में भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पूर्व एक सभा को भी संबोधित किया। यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चंद्रयान की लॉन्चिंग और लैंडिंग तो सफलतापूर्वक हो गई, लेकिन राहुलयान की 20 साल से न तो लॉन्चिंग हो पाई है न ही लैंडिंग। उन्होंने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में देश में नंबर एक पर है। राजस्थान में पेपर लीक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिस गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं, उसका क्लच और एक्सेलरेटर कोई और दबा रहा है। ऐसे में आगे क्या होगा यह देखने वाली बात होगी।

पांच परमाणु परीक्षण इसी भूमि पर हुए

उन्होंने कहा कि 5-5 परमाणु परीक्षण इसी भूमि पर हुए हैं। यह भूमि कई मायनों में गौरव बढ़ाने वाली है। 1998 में भारत ने जो छलांग परमाणु परीक्षण कर लगाई थी। उसी तरह की छलांग 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद पर उतरकर लगाई है। भारत चांद पर तो पहुंच गया है। अब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर हम आदित्य-L1 से सूर्य की तरफ जा रहे हैं। हॉलीवुड फिल्मों से भी कम बजट में ये काम हमारे वैज्ञानिकों ने किए हैं।

मोदी को कुर्सी से हटाने के लिए 28 दल साथ आए

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए 28 दल एक साथ आए हैं। इस गठबंधन के हालात ऐसे हैं कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। इन्हीं के गठबंधन के लोग सनातन धर्म को चोट पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस चुप है। राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी इस पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। सनातन धर्म का न कोई जन्म है, न अंत है।

भारत अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर

2014 में हमारी अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी। अब 9 साल बाद भारत अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर आ गया है। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था टॉप 3 में होगी। जब हम लोगों की 2014 में सरकार बनी तब 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। डेढ़ साल में हमारी सरकार ने बिजली पहुंचाने का काम किया है। जनधन खाते से पैसे सीधे अकाउंट में जाते हैं, जिससे भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो गए हैं। दिल्ली से निकला पूरा पैसा लोगों के पास जाता है। गरीब कल्याण हमारा मंत्र, मिशन है।

Share this:

Latest Updates