Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Slip : …और पैर फिसलने के कारण गिर पड़े बिहार के CM नीतीश कुमार, फिर…

Slip : …और पैर फिसलने के कारण गिर पड़े बिहार के CM नीतीश कुमार, फिर…

Bihar Update News, Patna, CM Nitish Fell By Slip Of Leg : मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक दिवस संबंधी एक कार्यक्रम में पैर फिसलने के कारण जमीन पर गिर पड़े। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सहारा देकर उठाया। मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अचानक गिरने से अवाक रह गए लोग

कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान नीतीश कुमार अपने सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के साथ उद्घाटन स्थल पर पहुंचते हैं। जैसे ही वह उद्घाटन के लिए शिलापट्ट पर लगे पर्दे के पास जाते हैं, इसी दौरान उनका पैर फिसल जाता है और वह गिर पड़ते हैं। अचानक मुख्यमंत्री के गिरने से मौके पर लोग वाक रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मुख्यमंत्री को सहारा देकर उठाया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री को ज्यादा चोट नहीं है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates