Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

By-election : डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 63.75 प्रतिशत हुआ मतदान 

By-election : डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 63.75 प्रतिशत हुआ मतदान 

Jharkhand Update News, Bokaro, Dumri By Election, Voting 63.75 Percent : मंगलवार को सुबह 6:00 बजे डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गया था। मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया। मतदान प्रतिशत शाम पांच बजे तक 63.75 रहा है । सुबह से मतदाताओं में उत्साह दिखा। लेकिन जैसे – जैसे चुनावी मतदान के आंकड़े सामने आते गए, उससे पता चला कि मतदान प्रतिशत उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। 

मैदान में पांच उम्मीदवार

इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी मध्य निषेध मंत्री बेबी देवी झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। आजसू की यशोदा देवी समेत पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब दो दशक तक इस विधासनभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदीप साहू को 36,013 वोट मिले थे। यशोदा देवी के वोट में प्रदीप साहू के वोट को जोड़ दिया जाय तो यह आंकड़ा 72,853 होता है, जबकि दिवंगत जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे।

महिलाओं में दिखा उत्साह

डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए लोगों में उत्साह नजर आ रहा था।10 सितंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मतदान करने के पहले मंदिर गई बेबी देवी

जेएमएम की प्रत्याशी बेबी देवी ने बूथ संख्या 347 से मतदान किया। इस बूथ से पहला मतदान उन्होंने किया। घर से निकलकर वह सीधे मंदिर पहुंचीं। इसके बाद वह मतदान केंद्र पहुंचीं। मतदान के बाद उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सुबह का वक्त लोग जल्दी मतदान कर लें। मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

Share this:

Latest Updates