Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसी दीवानगी देखी नहीं:  ‘जवान’ के लिए पूरा का पूरा हॉल ही बुक करा लिया इस शख्स ने

ऐसी दीवानगी देखी नहीं:  ‘जवान’ के लिए पूरा का पूरा हॉल ही बुक करा लिया इस शख्स ने

Bollywood, Bollywood update, Bollywood news, Mumbai news, Shahrukh Khan film jawan : शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’  रिलीज होने से पहले से ही धमाल मचा रही है। इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रेज ऐसा कि फिल्म की एडवांस बुकिंग तो शुरू हो ही गई है। एक शख्स ने तो इस फिल्म को देखने के लिए पूरा का पूरा हॉल ही बुक करा डाला। इस शख्स ने खुद ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कई टिकट्स से घिरा नजर आ रहा है।

36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों के साथ धमाल मचाने की तैयारी

शख्स ने ट्वीट कर बताया है कि उसने ‘जवान’ देखने के लिए हॉल के सारे टिकट बुक करा लिया है। वह अपनी 36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों के साथ ‘जवान’ को एन्जॉय करेगा। इस पोस्ट में उसने किंग खान को भी टैग किया है। 

फैन के इस क्रेज को शाहरुख ने किया सलाम, कहा-

बहरहाल, अपने फैन के इस कारनामे पर शाहरुख खान भी कहां मानने वाले। उन्होंने ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वाह रे भाई तेरी तो जवानी फूट-फूटकर चमक रही है। हां, हां ऐश कर। शाहरुख के रिएक्शन देने के बाद उनका ये जबरा फैन खुशी से झूम उठा। 

यूजर कह रहे, दंगा करवाओगे क्या..

इधर, इस पोस्ट पर  लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सिनेमाहॉल में तो दंगा हो जाएगा जब इतनी सारी एक्स और करंट गर्लफ्रेंड्स आमने-सामने होंगी।

सात से धमाल मचाएगी ‘जवान’

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी लीड रोल में हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और रिद्धी डोगरा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाने जा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates