Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad : राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा 17 को हरिद्वार में करेगा भव्य आरती का कार्यक्रम 

Dhanbad : राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा 17 को हरिद्वार में करेगा भव्य आरती का कार्यक्रम 

Dhanbad news  : सेल्यूट तिरंगा संगठन की झारखंड प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता बॉबी पांडेय ने कहा है कि 17 सितम्बर को सेल्यूट तिरंगा संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में देव भूमि उत्तराखंड एवं अध्यात्म की राजधानी हरिद्वार के हरकी पौड़ी के पावन घाट पर 17 सितम्बर 2023 को शाम 05 बजे भव्य आरती का कार्यक्रम राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित होने जा रहा है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाने एवं जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के बाद संघठन द्वारा धार्मिक आयोजन को भी स्थान दिया जा रहा है। हाल में ही अमेरिका के शिकागो में भी सैल्यूट तिरंगा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कई गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद

बाॅबी पांडेय ने बताया कि हरिद्वार के कार्यक्रम का आयोजन मुख्य तौर पर पूर्व मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल, गिरीश पाठक, कौशल गुप्ता, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि ने सहयोग किया।  कार्यक्रम में एक कार्यकारिणी 17 तारीख को दिन में वीआईपी घाट पर किया जायेगा। इसमें देशभर से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहने की सम्भावना है। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र फरके, समाजसेवी संरक्षक कपिल स्वामी, राम स्वामी, संजय सराफ, प्रेम सिंह, नीरज गुप्ता, महामंडलेश्वर प्रीतम स्वामी, मनोज त्यागी, डॉक्टर एके सिंह, मुकेश सिक्का, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कमांडो, उत्तम पटेल, अनिल मालवीय, चित्रा दलाल, अमित त्यागी, सुभाष प्रधान, सुनीता शर्मा, पायल झा, नीरज सिंह, रविशंकर तिवारी, मदन मोहन पालीवाल, अशोक गुप्ता, कुमार सौरभ, सांसद श्री रवि, निकिता पालीवाल, रंजन चौधरी उपस्थित रहेंगे। जबकि, मुख्य अथिति सीएम धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मनोज तिवारी आदि के उपस्थित रहने की पूरी सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates