Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics : टीका लगाकर घूमने वालों ने देश को बनवाया था गुलाम, RJD के…

Politics : टीका लगाकर घूमने वालों ने देश को बनवाया था गुलाम, RJD के…

 Bihar Update News, Patna, Senior RJD Leader Jagdanand Singh Commented On Reason Country Slavery : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के अत्यंत करीबी जगदानंद सिंह ने देश की गुलामी की स्थिति को लेकर कठोर टिप्पणी की है। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान के बाद उनके बयान को लेकर भी बवाल खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि जो लोग तिलक (टीका) लगाकर घूमते हैं, उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनवाया। इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंदिर तोड़ो या मंदिर बनाओ, इसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

राजद कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत गुलाम किसके समय में हुआ? क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे, लालू प्रसाद थे, राम मनोहर लोहिया थे। उन्होंने कहा कि टीका लगाकर घूमने वाले लोगों ने भारत देश को गुलाम बनवाया था। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर तोड़ो या मंदिर बनाओ इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की राजनीति की जा रही है, यह कहीं न कहीं समाज को कमजोर कर रहा है और देश को उन्माद के नशा में कहां पहुंचाया जा रहा हैै, यह देखने की आवश्यकता है।

Share this:

Latest Updates