Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : यह स्पेशल आलू है भाई, ₹50000 किलो, यकीन नहीं तो पढ़िए…

Amazing : यह स्पेशल आलू है भाई, ₹50000 किलो, यकीन नहीं तो पढ़िए…

Really Amazing, But Reality, Special Potatoes, 50 Thousand Per Kg : भारत में आलू की कीमत सामान्य रूप से 15 से ₹20 किलो होती है। नया आलू आने पर वह 50 से 60 रुपए किलो भी कभी-कभार बिकता है। लेकिन, यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि फ्रांस में उत्पन्न होने वाला स्पेशल आलू ₹50000 किलो है। यह कीमत कभी-कभार 90000 रुपए किलो तक पहुंच जाती है। फ्रांस में आलू की इस किस्म को Le Bonnotte कहते हैं। Le Bonnotte के इतने महंगे होने के पीछे का कारण है कम उत्पादन। आलू की इस किस्म का उत्पादन पूरी दुनिया में केवल 100 टन के आसपास ही होता है।

बनी रहती है मांग

इतनी कीमत होने के बाद भी इस आलू की डिमांड हमेशा रहती है। इसका उत्पादन फ्रांस में काफी कम क्षेत्र में किया जाता है। कम उत्पादन और अधिक मांग के कारण आलू की किस्म Le Bonnotte के दाम ज्यादा होते हैं।

दुर्लभ और बहुत अच्छा स्वाद

ये आलू बहुत ही दुर्लभ, नाजुक और छोटी किस्म है, जिसका स्वाद बहुत अच्छा माना जाता है। मुख्य रूप से इसका उत्पादन अटलांटिक महासागर के फ्रांसीसी द्वीप नोइर्मौटियर पर किया जाता है। यह सालभर में केवल मई और जून के महीने में कुछ समय के लिए रहता है। इसे हाथ से ही काटा जा सकता है। फ्रांस में इस आलू को ज्यादातर उबालकर बटर और समुद्री नामक के साथ परोसा जाता है।

Share this:

Latest Updates