Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

VHP : वीएचपी के स्थापना दिवस पर निकली विशाल शोभायात्रा, 60 साल…

VHP : वीएचपी के स्थापना दिवस पर निकली विशाल शोभायात्रा, 60 साल…

Maharashtra News Update, Nagpur, Large Shobha Yatra On Foundation Day Of VHP : 11 सितंबर यानी सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ही संगठन विश्व हिंदू परिषद (VHP) के 60 साल पूरे हो गए। इसे लेकर विशाल शोभायात्रा नागपुर में निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी। ऐसे में आज नागपुर में ये शोभायात्रा निकाली गई।

60 साल पर 60 झांकियां

नागपुर में निकाली गई विश्व हिंदू परिषद की इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में वीएचपी के कार्यकर्ता शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में लगभग 60 झांकियां शामिल हुईं।

बरसा, तलवार और लाठी के साथ

खास बात ये रही की इस शोभायात्रा में कई अखाड़े के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था। शोभायात्रा में अखाड़े के कार्यकर्ता परंपरागत तरीके से हाथों में फरसा, तलवार, लाठी लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। ढोल नगाड़ों की धुन पर यह शोभा यात्रा नागपुर के गोरक्षण केंद्र से शुरू हुई, जो पूरे नागपुर में भ्रमण करते हुए गोरक्षण पर ही आकर समाप्त हुई।

Share this:

Latest Updates