Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Health Crisis : अचानक एक्टर धर्मेंद्र की सेहत में आया प्रॉब्लम, बेटे सनी देओल इलाज के लिए ले गए अमेरिका

Health Crisis : अचानक एक्टर धर्मेंद्र की सेहत में आया प्रॉब्लम, बेटे सनी देओल इलाज के लिए ले गए अमेरिका

National News Update, Bollywood Actor Dharmendra Health Down, Son Sunny Deol Went With Him In America For Better Treatment : अपने जमाने के ‘ही मैन’ कहे जाने वाले अति लोकप्रिय एक्टर 87 वर्षीय धर्मेंद्र की सेहत में अचानक प्रॉब्लम आने के बाद उनके बेटे सनी देओल बेहतर इलाज के लिए उन्हें लेकर अमेरिका गए हैं। बता दें कि अपनी हालिया रिलीज ‘गदर 2’ (Gadar 2) की बंपर सफलता का आनंद ले रहे सनी देओल (Sunny Deol) के सामने पिता का हेल्थ प्रॉब्लम आ गया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका जाने का निर्णय लिया। 

चिंता की कोई बात नहीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी धर्मेंद्र के इलाज के लिए उनके साथ अमेरिका गए हैं। सूत्र के हवाले से मीडिया में यह खबर आ रही है कि पिता-पुत्र दोनों करीब 20 दिनों तक अमेरिका में रहेंगे। सूत्र ने कहा, “धरम सर वर्तमान में 87 साल के हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं, इसलिए आगे के इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। वे 15-20 दिनों तक या जब तक इलाज चलेगा, तब तक अमेरिका में रहेंगे। ” चिंता करने की कोई बात नहीं है।”

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म

जान लीजिए कि धर्मेंद्र को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ अभिनय किया। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी और फिल्म में धर्मेंद्र ने रणवीर के दादा का किरदार निभाया है।

Share this:

Latest Updates