Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: रंगीन मछली पालन, आरएएस और बायोफ्लॉक विधि से मत्स्यपालन की विधि से आज अवगत होंगे प्रशिक्षणार्थी

Jharkhand: रंगीन मछली पालन, आरएएस और बायोफ्लॉक विधि से मत्स्यपालन की विधि से आज अवगत होंगे प्रशिक्षणार्थी

मत्स्यपालकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ, केज कल्चर विधि से मत्स्यपालन पर प्रशिक्षण 21से 26 सितम्बर तक 

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news: मत्स्य निदेशालय की ओर से मत्स्यपालकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार को किया गया। मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार धुर्वा में मत्स्य प्रसार अनुसंधान व प्रशिक्षण योजना अंतर्गत रंगीन मछलीपालकों को 13से 17सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस दौरान मत्स्यपालकों को आरएएस और बायोफ्लॉक की नयी तकनीक से मछली पालन की विधि बतायी जायेगी। विशेषज्ञ डॉ.अखलाकुर और डॉ. सुमन रचित द्वारा मत्स्यपालकों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मत्स्य निदेशक डॉ. एचएन द्विवेदी, उप मत्स्य निदेशक (प्रशिक्षण) मरियम मुर्मू, उप मत्स्य निदेशक अमरेंद्र कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सीमा टोप्पो, स्वर्णलता मधु लकड़ा, सावन शीला हंस सहित अन्य उपस्थित थे। मत्स्य निदेशालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसी महीने 21 से 27 सितम्बर तक मत्स्यपालकों को केज कल्चर से मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

IMG 20230913 WA0008

Share this:

Latest Updates